{"_id":"66413237088c9f02450994a4","slug":"guruji-of-1250-schools-lagging-behind-in-enrollmentguruji-of-1250-schools-lagging-behind-in-enrollment-basti-news-c-207-1-sgkp1004-116917-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नामांकन में पिछड़े 1250 विद्यालयों के गुरुजी... बीएसए ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नामांकन में पिछड़े 1250 विद्यालयों के गुरुजी... बीएसए ने रोका वेतन
Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के बाद भी नहीं भेद पाए नामांकन का न्यूनतम लक्ष्य
2076 विद्यालयों में महज 8670 छात्र-छात्राओं का ही हो पाया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा है। माहभर चले अभियान के बाद महज 8670 बच्चों का ही प्रवेश हो पाया है। इसमें शिथिलता बरतने पर बीएसए अनूप कुमार ने 1250 विद्यालयों के सभी स्टाफ का वेतन रोकने क निर्देश खंड शिक्षाधिकारियों को दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से हो चुकी है। नए सत्र में कक्षा एक व अन्य कक्षाओं में बच्चों का प्रवेश होना है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैलियां निकाली गईं। गुरुजी डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों से संपर्क भी किया। फिर भी नामांकन की संख्या नहीं बढ़ पाई।
विभागीय लक्ष्य के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 10-10 छात्र-छात्राओं का नया नामांकन होना चाहिए। अब तक प्रेरणा पोर्टल पर 2076 विद्यालयों में महज 8670 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो पाया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि 1168 प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों और 82 उच्च प्राथमिक विद्यालयों ने न्यूनतम लक्ष्य को पूरा नहीं किया है। यह लापरवाही, कार्यों में शिथिलता और आदेशों की अवहेलना है। ऐसे में 1250 विद्यालयों के सभी स्टाफ का वेतन नामांकन लक्ष्य पूरा होने तक रोकने के निर्देश बीईओ को दिए गए हैं।