{"_id":"68f0049d34f91a05f2036d5f","slug":"guidelines-for-resolving-domestic-violence-and-family-disputes-basti-news-c-207-1-bst1001-145928-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद सुलझाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद सुलझाने के निर्देश
Thu, 16 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में जनसुनवाई करती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्य।
बस्ती। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने संयुक्त रूप से सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद एवं उत्पीड़न के मामले छाए रहे। आयोग की उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत के निस्तारण में कोताही व देरी बर्दाश्त नही की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। कहा कि प्रत्येक महिला शिकायतकर्ता के साथ अधिकारी संवेदनशील व्यवहार करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मामले में समझौते या मध्यस्थता की स्थिति में कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में महिलाओं को किसी प्रकार की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े। उन्होंने महिलाओं से कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने, आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान पुष्पा पत्नी परविंद कुमार ग्राम भैंसा पांडेय थाना मुंडेरवा, उर्मिला ग्राम कोठवा भरतपुर थाना नगर, रेहाना पत्नी करीमउल्लाह नगर पंचायत बभनान, शाहजहां पत्नी अमीरूद्दीन ग्राम उदयपुरकला थाना परशुरामपुर आदि ने अपनी समस्या गिनाई।