{"_id":"6531695951ece7855e026c5a","slug":"gufrana-becomes-kotedar-of-baghnagar-basti-news-c-209-1-sgkp1040-4412-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गुफराना बनी बाघनगर की कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गुफराना बनी बाघनगर की कोटेदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर सेमरियावां ब्लाॅक के ग्राम पंचायत
बाघनगर में रिक्त चल रहे अनारक्षित वर्ग के कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। एक ही आवेदन होने पर गुफराना खातून पत्नी अबू सुफियान सर्वसम्मति से निर्विरोध कोटेदार चयन की गई।
एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी ने ओपी सिंह और प्रधान रिजवान्निशा की अध्यक्षता में कोटे की दुकान चयन के लिए खुली बैठक कर कार्रवाई शुरू की। एडीओ पंचायत ने दुकान के आरक्षण व नियम कानून बताकर मौजूद लोगों से आवेदन मांगा। इस दौरान गुफराना खातून पत्नी अबू सुफियान की ओर से दुकान संचालित के लिए आवेदन किया। बैठक में मौजूद 526 से अधिक लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। कोई और आवेदन न होने पर लोगों ने सर्वसम्मति से गुफराना खातून पत्नी अबू सुफियान के पक्ष में समर्थन किया। इस दौरान ग्राम सचिव योगेंद्र गौड़, गुलाब चन्द, मुनीर अहमद, अनिल कुमार, शमशाद, अली अहमद, फखरे आलम और एजाज अहमद आदि मौजूद थे।