फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Green siganal of 15 Developments Works

नगरीय क्षेत्र के 676.32 लाख के 15 कार्यों को स्वीकृति

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Green siganal of 15 Developments Works
676.32 लाख के 15 कार्यों को मिली हरी झंडी
विज्ञापन

बस्ती विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने दी स्वीकृति
रेलवे स्टेशन तिराहे से पूर्वी केबिन चीनी मिल तक की सुधरेगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडलायुक्त व अध्यक्ष बस्ती विकास प्राधिकरण गोविंद राजू एनएस ने नगर में नागरिक सुविधाओं से जुड़े 676.32 लाख रुपये के 15 कार्यों को स्वीकृति दे दी है। वहीं, रेलवे स्टेशन तिराहे से पूर्वी केबिन चीनी मिल तक हाटमिक्स प्लांट से 226.54 लाख रुपये से सड़क सुधार कराने को भी हरी झंडी मिली है।
आयुक्त सभागार में प्राधिकरण व अन्य अधिकारियों की बैठक में उन्होंने बताया कि डारीडीहा चौराहा से भदेश्वरनाथ मंदिर तक एलईडी स्ट्रीट का कार्य 71.07 लाख रुपये से किया जाएगा। पचपेड़िया पुलिया के आगे से देलही पब्लिक स्कूल होते हुए डूडा कार्यालय तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य 26.27 लाख रुपये की लागत से होगा। बस्ती-महसों महुली मार्ग पर सुनील मौर्या के घर से डारीडीहा नाला तक नाला निर्माण कार्य 62.53 लाख से होगा। आयुक्त ने बताया कि निर्मली कुंड पर जल निकासी के लिए नाला निर्माण लागत 30.00 लाख तथा कोतवाली के सामने उद्योग विभाग के बंगल नाला निर्माण का कार्य 36.00 लाख रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से पंकज पुलिया तक नाला निर्माण का कार्य 55.00 लाख रुपये तथा खीरीघाट भटोलवा स्थित बुद्धनगर बोर्ड से मड़वानगर चौराहे को जोड़ने वाली सड़क तक नाली ढक्कन सहित नाली निर्माण के लिए 18.62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पचपेड़िया मार्ग से लालशंकर श्रीवास्तव के घर के सामने से बेसिल रोड पर सीसी तथा नाली निर्माण कार्य 4.28 लाख रुपये, मड़वानगर में आंबेडकर पार्क से लेकर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड तक 400 मीटर सीसी रोड के लिए 64.29 लाख तथा मेन रोड से दीप नारायण के घर से नाली ढक्कन सहित नाली निर्माण के लिए 2.97 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीआरओ/परियोजना निदेशक डूडा नीता यादव, उप जिलाधिकारी सदर/विशेष कार्याधिकारी सूरज यादव, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम रेहान फारुकी, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन शुभ नारायण, सहायक अभियंता संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed