फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Graphs and Figures in Economics

Basti News: अर्थशास्त्र में ग्राफ और आंकड़े दिलाएंगेे बेहतर अंक

Tue, 13 Feb 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 13 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Graphs and Figures in Economics
परिभाषा, सिद्धांत व अर्थशास्त्री के नाम खिलने से मिलेंगे नंबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। अर्थशास्त्र में बेहतर अंक हासिल करने के लिए सांख्यिकी, आंकड़ों और ग्राफ पर अधिक ध्यान देने की विषय विशेषज्ञ सतीश रंजन सिंह सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि समय के साथ परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव हुआ है। परीक्षार्थियों को समष्टि और व्याष्टि अर्थशास्त्र के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रश्नों का उत्तर लिखते समय जहां भी जरूरी हो ग्राफ जरूर बनाएं। आंकड़ों को समझ कर पढ़ें और ग्राफ बनाने का नियमित अभ्यास करें। इस तरह प्रश्न हल करने पर अच्छे अंक मिलेंगे। व्याष्टि अर्थशास्त्र में उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत, उत्पादन, लागत, फलन, पूर्ण प्रतिस्पर्धा की स्थिति में फलन का सिद्धांत, बाजार संतुलन, प्रतिस्पर्धा रहित बाजार टॉपिक को ज्यादा ध्यान दें। इन टॉपिक से तमाम उलझाने वाले प्रश्न पूछे जाते रहते हैं।
विज्ञापन

समष्टि अर्थशास्त्र में राष्ट्रीय आय एवं उसका लेखांकन, मुद्रा एक बैकिंग, आय एवं रोजगार निर्धारण, सरकारी बजट के टॉपिक महत्वपूर्ण हैं। यह टॉपिक विशेष रूप से तैयार करें। बताया कि सांख्यिकी सूत्रों व सिद्धांतों को ठीक से तैयार करें। ग्राफ बनाने का अभ्यास जरूर करें। परिभाषा, अर्थशास्त्रियों के नाम व सिद्धांत को लेकर कोई कन्फ्यूजन न रखें। प्रश्न हल करते समय सूत्र और ग्राम बनाकर आंकड़े लिखने से पूरे नंबर मिलेंगे। मॉडल प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास अच्छे अंक प्राप्त करने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed