फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gramin Vikas Ministry team Inspected work

ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने विकास कार्यों का किया सत्यापन

Sun, 15 May 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gramin Vikas Ministry team Inspected work
ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने विकास कार्यों का किया सत्यापन
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती )। ग्रामीण विकास मंत्रालय से आई केंद्रीय टीम ने शनिवार को थरौली, बेलशुही, घुघसा, खोरिया गांव में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया। टीम में लेबल मॉनीटर शेखर सिंह व चंदन उपाध्याय रहे। ग्राम पंचायत खोरिया पहुंची टीम ने मनरेगा, आवास, सड़क योजना में कराए गए कार्यों का सत्यापन कर अभिलेखों का निरीक्षण किया।

टीम ने लाभार्थियों से योजनाओं और उनकी स्थितियों के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायत घुघसा पहुंची टीम ने प्रधान शीला सिंह, रोजगार सेवक राजेश चौधरी, सचिव पवन पांडेय से कार्यवाही रजिस्टर, शिकायत पंजिका, मास्टर रोल, जॉब कार्ड रजिस्टर आदि तलब किया। इसके बाद सभी अभिलेखों का सत्यापन किया। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर आवास लाभार्थियों व जॉब कार्ड धारकों से बातचीत किया। मौके पर बीडीओ धनेश यादव, युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय,राम प्रकाश तिवारी, शिव नंदन तिवारी, राजेंद्र चौधरी, अश्वनी उपाध्याय, राजेश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, मदन गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed