फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   GPS on duty

जीपीएस से हो रही निगरानी

Tue, 17 Jan 2017 11:19 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
बस्ती/ ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
GPS on duty
GPS
बस्ती। चुनाव के दौरान आपत्तिजनक वस्तुओं की धरपकड़ के लिए बनाई गई फ्लाइंग स्क्वायड टीम पर निगरानी रखने के लिए उनके वाहनों पर जीपीएस यानि ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम लगाया गया है। इस सिस्टम से टीम के पल पल की मूवमेंट का पता चलता रहेगा।
विज्ञापन

इसे आयोग के वेबसाइट से सीधे जोड़ा गया है, एडीएम की निगरानी में स्थानीय स्तर पर मानिटरिंग करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम संतोष राय ने बताया कि विधानपरिषद और विधानसभा के चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए जिले के सभी पांच विधानसभा में एक-एक स्क्वायड फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

हर्रैया, सदर, कप्तानगंज, रुधौली और महादेवा सुरक्षित विधानसभा के लिए टीमें गठित की गई है। एक टीम में तीन अधिकारी जो अवर अभियंता स्तर, एक एसआई व तीन सिपाही शामिल है। अधिकारियों को मजिस्ट्रेट का अधिकार दिया गया है। यह टीम सूचना  मिलने पर छापेमारी सहित अन्य कार्रवाई करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


196 बूथों पर होगा सीधा प्रसारण
बस्ती। एडीएम ने बताया कि इस बार आयोग पांच विधानसभा के 196 बूथों पर मतदान वाले दिन का सीधा प्रसारण कराने जा रहा है। इसे आयोग के वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। बताया कि आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा के कुल बूथों का 10 फीसदी बूथों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के चुनाव में यह पहली बार है जब आयोग खुद वेब से सीधा प्रसारण कराने की व्यवस्था कर रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed