फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   governor visit

Basti News: राज्यपाल के भ्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट, शुरू हुई तैयारी

Sun, 27 Aug 2023 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
governor visit
बस्ती। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के चार सितंबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम प्रियंका निरंजन लगातार राज्यपाल के प्रस्तावित भ्रमण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। रविवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियाें का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रत्येक भ्रमण स्थल के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित कर ली जाए। राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएं। उन्होंने महामहिम की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने राज्यपाल के कार्यक्रम का ब्योरा प्रस्तुत किया। कहा कि वह हेलीपैड से सर्किट हाउस पहुंचेंगी। यहां से ओपेक चिकित्सालय कैली और ग्राम लेदवा जाएंगी। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा, आयुष एवं फार्मेसी कॉलेज के प्रतिनिधियों, एफपीओ संचालक, प्रगतिशील किसानों, ओडीओपी के उद्यमियों एवं रेडक्रॉस समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता भी कर सकती हैं।
विज्ञापन

इस तरह का कार्यक्रम राजभवन को प्रेषित किया जाएगा। वहां से अनुमति प्राप्त होने के बाद कार्यक्रम का निर्धारण अंतिम रूप से किया जाएगा।
----------
चमकाए जाएंगे प्रस्तावित भ्रमण मार्ग
डीएम ने निर्देश दिया कि नगरपालिका एवं पंचायत राज विभाग महामहिम के प्रस्तावित भ्रमण मार्ग के सफाई पर विशेष ध्यान दें। सफाई कर्मियों के माध्यम से राज्यपाल के गुजरने वाले रास्तों की विधिवत सफाई कराई जाए। सड़कों को अतिक्रमण एवं गड्ढा मुक्त रखा जाए। छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित किया जाए। ताकि राज्यपाल के काफिले में छुट्टा मवेशी अड़ंगा न बनें। सड़क किनारे विद्युत खंभों और तारों को सुव्यवस्थित करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है। महामहिम के जिला जेल में भी पहुंचने की संभावना है। यहां वह महिला कैदियों से मुलाकात कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
लेदवा गांव पहुंचेंगी राज्यपाल
राज्यपाल के लेदवा गांव पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां एक दिन पहले शनिवार को डीएम ने निरीक्षण भी किया। यहां स्थित रानी सती अमृत सरोवर, पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, अमृत वाटिका काे सजाया जा रहा है। अधिकारियों की भागदौड़ यहां तेज हो गई है। विभिन्न विभागों द्वारा यहां प्रदर्शनी लगाने की तैयारी है। महामहिम यहां रुद्राक्ष के पौधे काे रोपित करेंगी। एसडीएम भानपुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा एवं प्रदर्शनी से संबंधित अधिकारियों को यहां का नोडल बनाया गया है।

--------------
समीक्षा बैठक के बताए गए मुद्दे
डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित राज्यपाल के बैठक के मुद्दों को भी साझा किया। कहा कि वह अपने रुचि के विषयों जैसे रेडक्रॉस, टीबी उपचार, कृषक उत्पादन संगठनों के प्रतिनिधियों, टेक्निकल कॉलेज एवं फार्मेसी कॉलेज के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करके स्थिति की जानकारी कर सकती है। महामहिम को जनपद में एक वर्ष में किए गए अभिनव प्रयोग पीपीटी के माध्यम से अवलोकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed