{"_id":"63f26b0845086959430113c4","slug":"governments-policies-will-speed-up-industrial-development-basti-news-c-7-1-59605-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: सरकार की 25 निवेश नीतियों से गति पाएगा औद्योगिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: सरकार की 25 निवेश नीतियों से गति पाएगा औद्योगिक विकास
Mon, 20 Feb 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में इन्वेस्टर समिट के उद्यमियों को संबोधित करते खादी एवं ग्रामोद्योग राकेश सच
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में बोले- प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिए 25 नीतियां तैयार की हैं। इन नीतियों के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।
मंत्री रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इंवेस्टर समिट के उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जिले से 191 उद्यमियों ने 13681.25 लाख करोड़ का अनबुंध किया है। प्रत्येक माह वह खुद ही जिले में आकर प्रगति की समीक्षा करेंगे।
बैठक में चेंबर्स ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह ने रिंगरोड के आस-पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का अनुरोध किया। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि बस्ती विकास महायोजना में इस प्रस्ताव को शामिल किया गया है। आईडीए के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के औद्योगिक आस्थानों पर विद्युत आपूर्ति की समस्या है। मंत्री ने अधीक्षण अभियंता विद्युत तथा उपायुक्त उद्योग को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने वाल्टरगंज चीनी मिल की बकाया गन्ना मूल्य और कर्मचारियों का वेतन दिलाने का मामला मंत्री के सामने रखा, जिस पर मंत्री ने डीएम की ओर से की गई पहल का जिक्र करते हुए जल्दी ही इसके निस्तारण का आश्वासन दिया। सांसद हरीश द्विवेदी तथा विधायक अजय सिंह ने अयोध्या जनपद को उद्योग स्थापना में मिल रही सुविधा को बस्ती में भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
प्रियंका निरंजन ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चन्द्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, विधायक प्रतिनिधि मो. सलीम, हरीश सिंह, महेश शुक्ला, उद्यमी/निवेशक हरीश चन्द्र शुक्ल, सभाजीत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
सम्मानित किए गए निवेशक
इंवेस्टर समिट की समीक्षा बैठक में मंत्री राकेश सचान ने 2023 में निवेश करने वाले उद्यमियों सुधीर जायसवाल, विनोद कसौधन, आरबीएस श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, उमा श्रीवास्तव, रामाज्ञा चौधरी, माधुरी सिंह, एसके मालवीय, शिव प्रसाद, ह्रदयराम चौधरी, सुशील कुमार चौधरी, अमरजीत, हेमन्त सिंह, जितेंद्र पांडेय और ऋषी अग्रवाल को सम्मानित किया।