फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government order not follow

शासन का आदेश बेअसर

Wed, 26 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 26 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Government order not follow
विकास भवन मे रेशम अधिकारी की खाली कुर्सी।
नौ से 11 बजे तक कार्यालय में रहकर जन सुनवाई करने का शासन का आदेश पहले दिन ही फ्लॉप साबित हुआ। राजस्व और ग्राम्य विकास विभाग को छोड़कर अन्य विभागों में नौ बजे ताला लटका मिला। बीएसए और विकास भवन में स्थापित 13 विभागों के अफसर साढ़े नौ बजे तक पहुंचे ही नहीं थे। डीएम अरविंद सिंह समय से न पहुंचे वाले अफसरों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सीडीओ अंजनी कुमार सिंह को दिया। 
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने सीएम के आदेश का असर जानने के लिए दफ्तरों की पड़ताल की। टीम सबसे पहले बीएसए कार्यालय गई, यहां पर ताला लटका मिला। स्टाफ भी नहीं पहुंचा था। जिला कृषि अधिकारी, डीपीआरओ, जिला गन्ना अधिकारी, प्रभारी सीबीओ और उनके कार्यालय के कर्मचारी मौजूद मिले। सदर तहसील में एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद मिले। उसके बाद टीम डीएम कार्यालय गई, वहां पर कर्मचारी काम करते मिले। 
विज्ञापन


विकास भवन में सीडीओ , पीडी , डीडीओ और मनरेगा उपायुक्त सीडीओ के कक्ष में मौजूद थे लेकिन जिला विकलांग अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मत्स्य, रेशम, एआरकोआपरेटिव, पीओ नेडा, पीओ बाल विकास विभाग, श्रम उपायुक्त, डीएसटीओ की कुर्सी खाली मिली। अधिशाषी अभियंता आरईडी गेट ही नहीं खुला था। यह सभी अधिकारी साढ़े नौ बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed