फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government land evacuated by bulldozer

बुलडोजर से खाली कराई सरकारी जमीन

Wed, 09 Nov 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Government land evacuated by bulldozer
गौर में नायब तहसीलदार हर्रैया ने सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटवाया। - फोटो : BASTI
बुलडोजर से खाली कराई सरकारी जमीन
विज्ञापन

गौर। रेलवे स्टेशन चौराहे के पीछे कई वर्षों से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किए लोगों को वहां से हटा दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को एसडीएम हर्रैया गुलाबचंद के निर्देश पर नायब तहसीलदार निखलेश चौधरी, राजस्व निरीक्षक विद्याधर द्विवेदी एवं गौर पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर कब्जे को खाली करा कर जुर्माना लगाया।
गौर ग्राम पंचायत के रेलवे स्टेशन चौराहे के पास ग्राम समाज की भूमि पर कई वर्षों से काबिज होकर दिलीप कुमार, भोगी, चंद्रभान और जयप्रकाश टीनशेड व मडई रखकर दुकान खोलकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे थे, लेकिन न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने सभी के मकान व दुकान को हटा दिया।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई है कि सरकारी जमीन पर यदि दोबारा कब्जा करते पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है। सरकारी जमीन से कब्जे को खाली कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed