{"_id":"6adfbb2705b9f1e646061251","slug":"gotwa-chilma-road-to-be-widened-at-a-cost-of-six-crore-rupees-basti-news-c-207-1-bst1005-170340-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छह करोड़ की लागत से चौड़ा होगा गोटवा-चिलमा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छह करोड़ की लागत से चौड़ा होगा गोटवा-चिलमा मार्ग
विज्ञापन
गोटवा-चिलमा मार्ग का निर्माण शुरू स्रोत विभाग
- फोटो : samvad
बस्ती। गोटवा-चिलमा ऊंची वाया उमरिया मार्ग का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से 21 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इससे 50 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने सड़क के चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। मंजूरी और बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश जारी किया गया। अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर पांच मीटर की जाएगी। कई वर्ष पहले बनी इस सड़क की हालत मरम्मत के अभाव में खराब हो गई थी।
जगह-जगह गिट्टियां उखड़ने और मार्ग संकरा होने से वाहन चालकों को परेशानी होती थी। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती थी। चौड़ीकरण के बाद इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यह मार्ग गोटवा बाजार से चिलमा होते हुए रामजानकी मार्ग तक पहुंचने का महत्वपूर्ण रास्ता है। इसके बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में भी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय बाजारों तक पहुंचना आसान होगा।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव के अनुसार, निर्माण कार्य 12 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
श्रद्धालुओं को भी मिलेगी सहूलियत : सड़क के चौड़ीकरण से रामजानकी मार्ग स्थित बाबा रामनिहाल दास की कुटी तक पहुंचना भी आसान होगा। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
साथ ही अयोध्या-बस्ती हाईवे के गोटवा बाजार और रामजानकी मार्ग के बीच आवागमन के लिए बेहतर वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध होगा।