फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gorakhpur-Gonda passenger train canceled till 30

Basti News: गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन 30 तक निरस्त

Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Gonda passenger train canceled till 30
बस्ती। कोहरे के चलते पिछले एक सप्ताह से एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन को रेलवे बोर्ड की ओर से आगामी 30 नवंबर तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जंक्शन से चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर के रास्ते गोंडा को जाने वाली पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन को कोहरे के चलते चार दिन निरस्त रहेगी। इससे छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से अधिक पैसे खर्च कर यात्रा करनी पड़ेगी और समय भी अधिक लगेगा। इसी तरह गोंडा से सीतापुर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी एक दिसंबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही है। वहीं, रेलवे बोर्ड की ओर से गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर व सीतापुर-गोंडा ट्रेन को कुछ दिनों के लिए निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed