{"_id":"67802101bd740f6af903f72c","slug":"gorakhpur-ayodhya-cantt-special-train-will-run-from-12-to-16-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130162-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 12 से 16 तक चलेगी गोरखपुर-अयोध्या कैंट विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 12 से 16 तक चलेगी गोरखपुर-अयोध्या कैंट विशेष ट्रेन
Fri, 10 Jan 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सहूलियत के लिए 12 से 16 जनवरी तक गोरखपुर से अयोध्या कैंट तक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।
महाकुंभ में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से विशेष ट्रेन का संचालन 12 जनवरी से गोरखपुर से किया जा रहा है। यह ट्रेन सहजनवां, मगहर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवां, मनकापुर के रास्ते अयोध्या धाम जंक्शन तक जाएगी। यही ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से वापस होकर गोरखपुर को जाएगी।
इस ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को अयोध्या के रास्ते प्रयागराज जाने में सहूलियत मिलेगी। अनारक्षित विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय/ श्यनयान श्रेणी के 12 व एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर से अयोध्या कैंट तक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का संचालन 12 से 16 जनवरी तक किया जाएगा। महाकुंभ के दाैरान प्रयागराज के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाए जाने से श्रद्धालुओं का सहूलियत होगी।र