{"_id":"668c46c98237a09474092f37","slug":"good-opportunity-for-youth-to-earn-through-short-term-training-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120126-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण से युवाओं को कमाई का बढि़या मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण से युवाओं को कमाई का बढि़या मौका
Tue, 09 Jul 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र दे रहा है एचएचए व डीआरए का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कौशल विकास के तहत शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। इसमें प्रशिक्षण के बाद मिलने वाली रोजगार की गारंटी और बढ़िया मानदेय उन्हें पसंद आ रही है। महराजगंज स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास संस्थान ने हाल ही में गृह स्वास्थ्य सहायक और ऋण वसूली एजेंसी का प्रशिक्षण शुरू किया है।
केंद्र सरकार आधुनिक जरूरतों के हिसाब से तमाम शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएम-केवीवाई) के तहत करा रही है। जो अधिकतम तीन माह की अवधि के होते हैं। इन कार्यक्रमों में निशुल्क प्रशिक्षण के बाद युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार की गारंटी भी दी जाती है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक यतींद्र तिवारी बताते हैं कि अभी संस्थान कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव व सिलाई मशीन ऑपरेटर व गृह स्वास्थ्य सहायक (एचएचए) ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 30-30 सीटें हैं। इसके अलावा ऋण वसूली एजेंट (डीआरए), ट्रिपल सी और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की फीस लेकर पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
बताते हैं कि प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। निजी कंपनियों में उन्हें शुरुआती दौर में 12 से 1800 रुपये आसानी से मिल जाते हैं।केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त युवा दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, गुजरात, बेंगलुरू में नौकरी कर रहे हैं।