फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gold traders furious over license fee notice

Basti News: लाइसेंस शुल्क के नोटिस पर भड़के स्वर्ण कारोबारी

Sun, 15 Feb 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gold traders furious over license fee notice
बस्ती। सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ बस्ती और नगर पालिका बस्ती अधिकारियों की बैठक शनिवार को नपा कार्यालय में हुई। सर्राफा व्यापारियों के ऊपर 3,62,000 से लेकर 92 हजार तक लगाएं गये लाइसेंस शुल्क के नोटिस को लेकर कारोबारियों ने विरोध जताया। ईओ अंगद गुप्ता और नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा के समक्ष अपनी बात रखते हुए निराकरण की मांग की। जिलाध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा ने कहा कि इतने सारे टैक्स व्यापारी पहले से ही दे रहा है, दुकानों का कामर्शियल हाउस टैक्स दे रहा है, इस पर नए लाइसेंस शुल्क लगाया जाना उचित नहीं है। सर्राफा व्यापारियों को भेजा गया नोटिस वापस लिया जाए। नगर अध्यक्ष हरि ओम प्रकाश ने कहा कि लाइसेंस शुल्क छोटे से छोटे व्यापारियों पर लगा दिया है, जिसका फिर से सर्वे करा कर छोटे व्यापारियों को लाइसेंस शुल्क की परिधि से बाहर किया जाए। संरक्षक मणिलाल वर्मा, मनोज सर्राफ, उपाध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, टुनटुन सोनी, गौरव भारत गुप्ता, कृष्ण कांत सोनी, अमित सोनी अादि लोग माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed