फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   given homage to dig pravin kumar

आईपीएस प्रवीण की जीवन गाथा, गौरव से लवरेज : चेतन चौहान

Thu, 10 May 2018 12:20 AM IST
basti
basti Updated Thu, 10 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
given homage to dig pravin kumar
प्रवीन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते राज्यमंत्री चेतन चौहान। - फोटो : amar ujala
बस्ती। सूबे के खेल राज्य मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि देश के लिए गोली खाकर जीने वाले जांबाज आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह खुद की जिंदगी का जंग भले हार गए हो लेकिन उनकी जीवन यात्रा सुनकर मन गौरव से भर जाता है। अपने कर्तव्यो के प्रति समर्पण और लगन से उन्हें हमेशा चुनौती पूर्ण कार्य सौंपा गया। इसमें वह हमेशा अव्वल रहे। राज्य मंत्री बुधवार को केडीसी महाविद्यालय के सामने केन्द्रीय जांच एजेंसी के दिवंगत डीआईजी प्रवीण कुमार सिंह के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पूर्व जन्म का जब पुण्य उदित होता है। तब ऐसे बेटे घरों में जन्म लेते हैं। कुल और देश का नाम रोशन करते है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि बहादुर अधिकारी की मौत से रांची ही नहीं बस्ती के लोग भी मर्माहत हैं। पूर्व प्रमुख कृष्ण चंद्र सिंह ने कहा कि प्रवीण सिंह नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों से अनगिनत बार लोहा लिया। अज्जू हिन्दुस्थानी ने कहा कि सांसद जगदंबिका पाल के दामाद प्रवीण को शहर के बहुसंख्यक लोग जानते थे। इसके अलावा रवि सोनकर, अजय सिंह गौतम, सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पृथ्वीराज सिंह, महेश शुक्ल, पुष्कर मिश्र आदि ने कहा कि एनआईए के डीआईजी प्रवीण कुमार सिंह का असमय निधन बड़ी क्षति है। इस मौके पर बाबा बलराम दास, महंत बृजमोहन दास, रघुनाथ सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन गर्ग, दुर्गा कुमारी पाल, राना दिनेश प्रताप सिंह, रूपम श्रीवास्तव, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, मार्कण्डेय सिंह, योगेश शुक्ल, संतोष पाल, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, कुंवर जितेन्द्र शाही, मयंक श्रीवास्तव, भोला तिवारी, पप्पू पांडेय, अखण्ड प्रताप सिंह, अभय पाल, दिनेश पाल, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed