फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girls overtake boys were

लड़कों से आगे निकल रही लड़कियां

Fri, 28 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 28 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Girls overtake boys were
शुरू की गई थाली और गिलास देने की योजना - फोटो : अमर उजाला
 परिषदीय स्कूलों सहित अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से लेकर आठ तक बच्चों को स्टील की थाली और गिलास देने की योजना की शुरूआत बस्ती में राजकीय कन्या इंटर कालेज और प्राथमिक एवं जूनियर स्कूल डारीडीहा से हुई। 
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कालेज में योजना की शुरूआत करते हुए मुख्य अतिथि डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही है। लड़कियां चांद तक जा रही है। कहा कि वही राष्ट्र विकास कर रहा हैं, जिनके यहां महिलाएं तरक्की कर रही है। कहा कि यही कारण है कि सरकार महिलाओं के अनेक योजनाएं चला रहीं हैं, ताकि देश और प्रदेश तरक्की कर सके। परिवार समाज और देश तभी आगे बढ़ सकता है, जब महिलाओं को आगे आएंगी। कहा कि लड़कियों का स्वाभिमानी होना अति आवश्यक है। हर लड़की के भीतर एक प्रतिभा छिपी होती है, बस उसे उभारने की आवश्यकता है, और यह कार्य शिक्षक से बढ़कर कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ भोजन और स्वच्छ पानी मिले इसके लिए सरकार ने थाली और गिलास देने की योजना शुरू की है। डीएम ने अगर बच्चों को बीमारी से बचना है तो उन्हें अपने स्कूल बैग में एक चंमच अवश्य रखना चाहिए। ताकि बच्चे स्वच्छ भोजन कर सकें। इससे पहले स्कूल के लड़कियों ने वंदना एवं स्वागत गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार आर्य एवं बीएसए मनिराम सिंह ने इस योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस खास दिन लड़कियों को थाली में खीर वितरित किया। 160 लड़कियों को डीएम की ओर से थाली और गिलास दिए गए। इस मौके पर एमडीएम के जिला समन्वयक अमित कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य शबनम यादव, स्काउट कैप्टन सुमन सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी सुधा शांडियाल सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीआईओएस कार्यालय के बृजेंद्र मिश्र ने किया। 
विज्ञापन


सीडीओ ने डारीडीहा में किया उद्घाटन
बच्चों को थाली और गिलास वितरण का उद्घाटन सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने भी डारीडीहा स्थित प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में किया। प्राइमरी के 260 और जूनियर के 71 बच्चों को थाली और गिलास दिया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा, हेड मास्टर नूरीन फातिमा, आशा मिश्रा, शैल शुक्ल, विशाल शुक्ल, डा. रामशंकर पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को मिला गिलास और प्लेट
बस्ती। विकास खंड बस्ती सदर के प्राथमिक विद्यालय बक्सर में इसी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान जमीरुन्निशा की अगुवाई में स्कूली बच्चों को धनतेरस के अवसर पर गिलास और प्लेट दिया गया। बर्तन पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेहताब आलम, प्रधानाध्यापक श्याम नरायन सिंह, अंकिता शाही टीचर मोहम्मद सफाद, इम्तियाज अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed