फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girlfriend died after ate poison in lover house at basti

प्यार का दर्दनाक अंत: प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Sun, 24 Sep 2023 03:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Sep 2023 03:40 PM IST
सार

प्रेमी की पत्नी ने पुलिस को शुक्रवार को ही तहरीर दे दी थी। तहरीर में उसने कहा है कि पतिदस वर्ष से बाहर रहकर जीवकोपार्जन करते हैं। करीब दो वर्षों से उनका संबंध एक युवती से है। तब से पति उसे मारते-पीटते हैं। घर से निकालने की धमकी देते हैं। करीब दस दिन पहले युवती पति के पास मुंबई पहुंची।

विज्ञापन
girlfriend died after ate poison in lover house at basti
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले में दुबौलिया  थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने प्रेमी के घर के सामने जाकर खा लिया। हालत बिगड़ते देख प्रेमी के घर वालों ने युवती के घर सूचना दी। मौके पर पहुंची युवती की मां अपने सगे-संबंधियों के साथ इलाज के लिए ले गई। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। युवती के प्रेमी को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र एक गांव की 21 वर्षीय युवती का विवाह करीब ढाई वर्ष पूर्व गोंडा जनपद में साथ हुआ था। ससुराल जाने के बाद पति से अनबन के चलते पारिवारिक न्यायालय में केस चल रहा है।
विज्ञापन


युवती के परिजनों के अनुसार, इस बीच युवती का थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी कपूर चंद्र गौड़ से संबंध हो गया था। दोनों अक्सर फोन पर बात किया करते थे। शादीशुदा कपूर चंद्र मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। वह दो बेटी व एक बेटे का पिता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती करीब दस दिन पहले उसके पास मुंबई गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को कपूरचंद अपनी पत्नी कंचन, व तीन बच्चे व युवती को लेकर घर आया। शाम को युवती भी अपने घर पहुंची। शुक्रवार सुबह वह घर से लापता हो गई। उसकी मां खोजबीन कर ही रही थी। तभी कपूर चंद्र के घर से किसी महिला का फोन आया कि वह यहां आकर बवाल कर रही है और जहर खा लिया है।

आननफानन युवती की मां पहुंची। पिता मुंबई में रहते हैं। थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि मृतका पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

कपूर चंद की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर
प्रेमी की पत्नी ने पुलिस को शुक्रवार को ही तहरीर दे दी थी। तहरीर में उसने कहा है कि पतिदस वर्ष से बाहर रहकर जीवकोपार्जन करते हैं। करीब दो वर्षों से उनका संबंध एक युवती से है। तब से पति उसे मारते-पीटते हैं। घर से निकालने की धमकी देते हैं। करीब दस दिन पहले युवती पति के पास मुंबई पहुंची। जानकारी हुई तो वह भी मुंबई पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed