फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl students took out a rally to create awareness about road safety.

Basti News: छात्राओं ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Wed, 25 Feb 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Girl students took out a rally to create awareness about road safety.
यातायात नियमों के प्रति जागरूक करती एनएसएस छात्राएं।
गौर। कृषक पीजी कॉलेज गौर के सावित्रीबाई फुले इकाई की ओर से कंपोजिट विद्यालय गोर गांव में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए रैली निकाल लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कई सुझाव दिए।
विज्ञापन

रैली शिविर स्थल से शुरू होकर गौर गांव होते हुए अंबरपुर तिराहे पर पहुंची। जहां छात्राओं ने रास्ते से गुजरने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोक कर यातायात नियमों का पालन करने के साथ गाड़ी चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने को लेकर जागरूक करते हुए सुरक्षित यात्रा के प्रति सुझाव दिए। रैली उसी रास्ते से वापस विद्यालय पहुंची। जहां महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ सत्य प्रकाश ने कहां की वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क को पार करते समय हमेशा अपने दाएं और बाएं ओर देखकर ही पार करना चाहिए। शिविर में गौर थाने की महिला कांस्टेबल प्रिया मिश्रा, पूजा वर्मा, अर्चना कुशवाहा ने छात्राओं मिशन शक्ति के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं और छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है, कभी भी रास्ते या किसी अन्य स्थान पर कोई संकट आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

समय रहते आपकी मदद के लिए पुलिस पहुंचेगी और आपकी सुरक्षा करेगी। महिला कांस्टेबल ने छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से कई हेल्पलाइन नंबर बताएं। छात्रा संजना, नेहा, नित्या, रीना, ज्योति, आरती ने रंगोली के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ गजेंद्र ऊबारन गिरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed