फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl student was died in road accident

कोचिंग से लौटी छात्रा की हादसे में मौत

Thu, 21 Oct 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
girl student was died in road accident
कोचिंग से लौटी छात्रा की हादसे में मौत
विज्ञापन

- फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के नरियांव के पास हुई दुर्घटना
- मुंडेरवा थाने के भिरोजवा गांव की निवासी थी मोनी चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/महराजगंज। फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के नरियाव चौराहे के निकट कोचिंग पढ़कर स्कूल जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुंडरेवा थाना क्षेत्र के भिरोजवा गांव की रहने वाली छात्रा मोनी चौधरी पुत्री राम तेज बृहस्पतिवार की सुबह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी। सुबह 9:15 बजे जैसे ही वह नरियाव चौराहे पर स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी बस्ती से गोरखपुर वाली लेन में तेज रप्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही छात्रा मोनी की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने छात्रा के शव को एंबुलेंस से खजौला पुलिस चौकी पर ले आए। सूचना पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। दिवंगत छात्रा 11वीं क्लास में पढ़ती थी। घटना से परिवार के लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed