{"_id":"651ea100bfdfae541303f8e9","slug":"girl-student-dies-after-being-crushed-by-brick-laden-tractor-trolley-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर छात्रा की मौत, स्कूल जा रही थी पढ़ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर छात्रा की मौत, स्कूल जा रही थी पढ़ने
Thu, 05 Oct 2023 05:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:11 PM IST
सार
सोनिया (14) अपने घर से निकलकर साइकिल से जूनियर हाई स्कूल रुधौली में पढ़ने के लिए जा रही थी। अभी वह अंदेउरी जूनियर हाई स्कूल से आगे बढ़ी ही थी कि सामने से इंटरलॉकिंग ईंट लदी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के करमहिया खंभा मार्ग पर स्कूल जा रही एक छह की छात्रा की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पचारी कला के दमकिया निवासी महेश यादव की पुत्री सोनिया (14) अपने घर से निकलकर साइकिल से जूनियर हाई स्कूल रुधौली में पढ़ने के लिए जा रही थी। अभी वह अंदेउरी जूनियर हाई स्कूल से आगे बढ़ी ही थी कि सामने से इंटरलॉकिंग ईंट लदी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मय फोर्स मौके पर पहुंच कर चालक सहित ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक छात्रा जूनियर हाई स्कूल रुधौली की कक्षा छह में पढ़ती थी। वह अपने पांच भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थी।