फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl student dies after being crushed by brick laden tractor trolley

बस्ती में हादसा: ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर छात्रा की मौत, स्कूल जा रही थी पढ़ने

Thu, 05 Oct 2023 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Oct 2023 05:11 PM IST
सार

सोनिया (14) अपने घर से निकलकर साइकिल से जूनियर हाई स्कूल रुधौली में पढ़ने के लिए जा रही थी। अभी वह अंदेउरी जूनियर हाई स्कूल से आगे बढ़ी ही थी कि सामने से इंटरलॉकिंग ईंट लदी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई।

विज्ञापन
Girl student dies after being crushed by brick laden tractor trolley
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के करमहिया खंभा मार्ग पर स्कूल जा रही एक छह की छात्रा की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पचारी कला के दमकिया निवासी महेश यादव की पुत्री सोनिया (14) अपने घर से निकलकर साइकिल से जूनियर हाई स्कूल रुधौली में पढ़ने के लिए जा रही थी। अभी वह अंदेउरी जूनियर हाई स्कूल से आगे बढ़ी ही थी कि सामने से इंटरलॉकिंग ईंट लदी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मय फोर्स मौके पर पहुंच कर चालक सहित ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक छात्रा जूनियर हाई स्कूल रुधौली की कक्षा छह में पढ़ती थी। वह अपने पांच भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed