फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl came from Dubai to get married

Basti News: दुबई से शादी करने आई युवती के परिवार वाले ले गए साथ

Sat, 04 Nov 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Girl came from Dubai to get married
प्रेमी के घर के बरामदे में डाल दिया था डेरा, भाग गए थे घर के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया-बस्ती। दुबई से शादी करने के लिए दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर पहुंची पंजाब के जालंधर की युवती को बृहस्पतिवार देर शाम चार पहिया वाहन से पहुंचे कुछ लोग अपने साथ लेकर चले गए। गांव के लोगों का कहना है कि उसे जबरदस्ती ले जाया गया। उन्होंने युवती के मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश भी की, लेकिन फोन बंद मिला। प्रभारी एसओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पंजाब से उसके परिवार के लोग ढूंढते हुए आए थे। पिछले करीब 10 दिन से वह प्रेमी के बरामदे में रह रही थी।
इससे पहले 27 वर्षीय युवती ने रामनगर गांव के युवक पर तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस को उसने प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि तीन साल से दुबई में रहकर कुकिंग का काम करती थी। जहां पर उसकी मुलाकात दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजकुमार से हो गई। आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर राजकुमार उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगा। वहां उसने कहा कि विदेश में शादी नहीं हो सकती, इसलिए घर चलकर करेंगे। यह कहकर वह घर चला आया।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक उसने उसे भी बुला लिया और कहा कि 30 अक्तूबर को शादी करेगा। मगर, 29 अक्तूबर को ही राज कुमार परिवार वालों के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। उसका कहना है कि वह और उसके परिवार के लोग शादी करने के लिए 10 लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। पुलिस उस तहरीर को लेकर पशोपेश में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed