फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   General Business Conference to be held in October

अक्तूबर में होगा महाव्यापारी सम्मेलन

Mon, 16 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
General Business Conference to be held in October
अक्तूबर में होगा महा व्यापारी सम्मेलन
विज्ञापन

बस्ती। उ. प्र. आदर्श व्यापार मंडल अक्तूबर में महा व्यापारी सम्मेलन करेगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता आएंगे। 25 अगस्त को संगठन के पदाधिकारी लखनऊ जाएंगे, जहां सम्मेलन की सफलता के लिए रणनीति तय की जाएगी। यह निर्णय सोमवार को जिला महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव उर्फ काजू के आवास पर आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में व्यापारियों के समस्याओं पर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान को गति देने पर सहमति बनी।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्रत्येक व्यापारी और पदाधिकारी का दायित्व है। हर पदाधिकारी कम से कम 10 व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का काम करे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी समस्याओं के निस्तारण को लेकर संगठन लगातार प्रयासरत है। व्यापारियों की एकता संगठन को जहां मजबूती देगी वहीं अपनी समस्याओं के लिए वे कोई भी लड़ाई किसी भी मंच से लड़ सकेंगे।
विज्ञापन

महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी 26 अगस्त से प्रतिदिन जिले के कस्बों में जाएंगे और व्यापारियों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंह बघेल, उपाध्यक्ष नसीम अली, संगठन मंत्री अरुण कुमार सिंह, हनुमान प्रसाद चौहान, जिला मंत्री गणेश गुप्ता, विमल तुली, राजेश्वर वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन जयसवाल, मो साहिल, साबिर अली, इशक अहमद, गुड्डू, मो सैफ, रामलाल गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed