फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gehoon ka sauda karane ke bahaane

गेहूं का सौदा करने के बहाने चेन छीनकर भागे उचक्के

Sat, 30 Oct 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
gehoon ka sauda karane ke bahaane
गेहूं का सौदा करने के बहाने चेन छीनकर भागे उचक्के
विज्ञापन

महिला दुकानदार के प्रतिरोध के कारण 20 प्रतिशत हिस्सा ही छीन पाए
दुबौला (बस्ती)। गेहूं का भाव पूछने के बहाने पहुंचे उचक्कों ने शुक्रवार दोपहर महराजगंज कस्बे में महिला दुकानदार के गले से सोने का चेन खींच लिया। हालांकि महिला ने चेन पकड़ लिया। लिहाज 20 प्रतिशत हिस्सा ही उच्चकों के हाथ आया।

हर्रैया थानाक्षेत्र के महराजगंज कस्बा निवासी रामयश कसौधन की कस्बे में आढ़त की दुकान है। गांव के लोग उनके घर पर भी गेहूं और धान बेचने आते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे रामयश की पत्नी इंद्रावती देवी घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थीं। इस दौरान बाइक सवार दो लोग आए और उनसे गेहूं बेचने की बात कहकर रेट पूछा। महिला के रेट बताने पर कुछ और बढ़ाने की बात कहने लगे। इस बीच वह घर के अंदर जाने लगीं, तभी बाइक से उतरे उचक्के ने महिला को फिर से बुलाया और गेहूं का रेट थोड़ा ज्यादा करने की बात कहते हुए गले में पहने सोने के चेन पर झपट्टा मारा। महिला ने तुरंत चेन पकड़ लिया और गुहार लगाने लगी। शोर सुनकर उचक्के हाथ में आए चेन का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा लेकर फरार हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed