फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster on four miscreants of Haryana ATM cutting gang

Basti News: हरियाणा के ATM काटने वाले गिरोह के चार बदमाशों पर गैंगस्टर, बस्ती में वारदात को दिया था अंजाम

Wed, 24 May 2023 04:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 May 2023 04:00 PM IST
सार

थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस गिरोह में हरियाणा प्रांत के नूह जिले के थाना नूह क्षेत्र के बैंसी निवासी मुनफैद खां, उसका भाई मुकीम, खालिद निवासी उटावड़ और रुस्तम निवासी धुनैला थाना भोड़सी शामिल हैं।

विज्ञापन
Gangster on four miscreants of Haryana ATM cutting gang
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुर्जुग में लगे एसबीआई एटीएम को 10 जनवरी को गैस कटर से काटकर 20 लाख 37 हजार रुपए चोरी हो गए थे। इस मामले में शामिल रहे हरियाणा के नूह और पलवल जिले के चार बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


इनमें से तीन बदमाशों को पुलिस ने छावनी के पास से 26 जनवरी को और एक बदमाश को हर्रैया के संसारीपुर के पास से फरवरी में गिरफ्तार किया था।

थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस गिरोह में हरियाणा प्रांत के नूह जिले के थाना नूह क्षेत्र के बैंसी निवासी मुनफैद खां, उसका भाई मुकीम, खालिद निवासी उटावड़ और रुस्तम निवासी धुनैला थाना भोड़सी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन में पाया कि इन चारों का गिरोह है जो हरियाणा, मध्यप्रदेश और यूपी के हाईवे से सटे शहर-कस्बों में लगे एटीएम की रेकी करते थे। इसके बाद कार से पहुंचकर सबसे पहले आसपास के सीसीटीवी कैमरों पर काला पेंट स्प्रे कर देते थे। इसके बाद गैस कटर से एटीएम का कैश चेंबर काट देते थे। इनके कार में ही गैस सिलेंडर फिट रहता है। कैश चेंबर में रखे रुपये लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed