फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster action will be done on land mafia

भू-माफिया पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 12 Feb 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gangster action will be done on land mafia
भू-माफिया पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन

बस्ती। तालाबों से लेकर सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वाले भू-माफिया पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही इस कार्रवाई को भू-माफिया पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा, ताकि ऐसे तत्वों से हर कोई सतर्क रह सके।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम आशुतोष निरंजन ने इस बाबत सभी एसडीएम को भू-माफिया के विरुद्ध भी अभियान चलाने का निर्देश दिया। भू-माफियाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर भू-माफिया पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि तालाबों से अतिक्रमण हटाकर वहां पर पौधरोपण, सुंदरीकरण कराने तथा स्थायी प्रकृति के परिसंपत्ति का निर्माण कराने के साथ-साथ कटीले तारों से घिरवाने का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत सदर में 15, हर्रैया में 26, भानपुर में तीन तथा रुधौली में लंबित दो प्रकरण का एक सप्ताह में निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कहा कि भानपुर तहसील में बाउंड्रीवाल तथा गेट बनवाने के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है और 16.32 लाख रुपये प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त भी हो गए हैं। उन्होंने फोन पर ही अधिशासी अभियंता शुभ नारायण को निर्देश दिया कि शीघ्र इसका कार्य शुरू करा दें। जिलाधिकारी ने कहा कि अट्ठारह सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों का व्यवस्थापन किया जाना है, जिसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। सुनिश्चित करें कि निर्धारित तिथियों पर दुकानों के लिए कोटेदार का चयन हो जाए। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर ही कोटे की दुकान निलंबित की जाएं। जिले में दो सहायक खाद्य अधिकारी हैं जो 3-3 दिन प्रत्येक तहसील में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed