{"_id":"6b00a7ccc063b17509059b62","slug":"ganga-kalash-yatra-welcomed-in-sansaripur-basti-news-c-207-1-bst1005-172261-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गंगा कलश यात्रा का संसारीपुर में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गंगा कलश यात्रा का संसारीपुर में हुआ स्वागत
विज्ञापन
विश्व कल्याण का संदेश लेकर निकली गंगा कलश यात्रा का हर्रैया में स्वागत करते लोग स्रोत स्वयं
बस्ती। गंगोत्री धाम से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के लिए निकली श्री गंगा कलश यात्रा का शुक्रवार को हाईवे स्थित संसारीपुर चौराहे पर स्वागत किया गया। समाजसेवी लक्ष्मीकांत ओझा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मंत्रोच्चार के बीच दिव्य गंगा कलश का विधि-विधान से पूजन और आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई।
रावल शिव प्रकाश ने कहा कि श्री गंगा कलश यात्रा प्राचीन सनातन वैदिक परंपरा का प्रतीक है। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने पर हर वर्ष मां गंगा का दिव्य कलश भरा जाता है। 1100 लीटर से अधिक क्षमता वाला यह विश्व का सबसे बड़ा कलश है। विश्व कल्याण की कामना के साथ पशुपतिनाथ मंदिर में प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है।
उन्होंने बताया कि यात्रा 16 नवंबर को गंगोत्री धाम से निकली है। इसका समापन 23 नवंबर को काठमांडो स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा। लक्ष्मीकांत ओझा ने कहा कि गंगोत्री धाम मां गंगा का उद्गम स्थल होने के साथ करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। गंगोत्री से आए दिव्य कलश का स्पर्श करना श्रद्धालुओं के लिए धाम के दर्शन जैसी अनुभूति प्रदान करता है।
विज्ञापन
गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक अत्यंत पुण्यकारी है। ऐसी यात्राएं धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करती हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंगार ओझा, कर्ण प्रसाद शुक्ल, शत्रुघ्न ओझा, अंबिका प्रसाद ओझा, उमाकांत तिवारी, राकेश तिवारी, विंदेश्वरी ओझा, प्रभाकर ओझा, नितेश शर्मा, रमाशंकर ओझा, जगदंबा प्रसाद ओझा, कृपा शंकर ओझा, प्रेम शंकर ओझा, संतोष कुमार शुक्ल, राहुल द्विवेदी मौजूद रहे।