फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gang rape with handicapped girl, three named

दिव्यांग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म,तीन नामजद

Sat, 11 Jun 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with handicapped girl, three named
दिव्यांग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन नामजद
विज्ञापन

सोनहा(बस्ती)। खेत गई दिव्यांग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर देकर गांव के तीन युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सीओ सिटी आलोक प्रसाद सोनहा ने गांव में घटनाक्रम की जानकारी ली।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। 19 वर्षीय दिव्यांग युवती की मां ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बेटी शौच के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक उसे एक घर में ले गए। उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर तीनों ने दुष्कर्म किया और भाग गए। खेत की रखवाली करने जा रहे एक व्यक्ति की नजर पड़ी और घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। बेटी ने आपबीती बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed