फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gang rape accused arrested

Basti News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 13 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gang rape accused arrested
पुलिस की छानबीन में प्रेम प्रसंग का निकला मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पीड़िता के पिता ने तमंचा दिखाकर नाबालिग को अगवा करने और सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर थाने में दी थी। वही छावनी पुलिस की तफ्तीश में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। घटना शनिवार देर रात की है।
पीड़िता के परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके घर में छत लगाने के लिए शटरिंग का काम चल रहा था। आरोप है कि शटरिंग करने वाला युवक शनिवार देर रात बाइक लेकर एक व्यक्ति के साथ पहुंचा। उसने किशोरी को तमंचा दिखाकर अगवा कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार सुबह पांच बजे के करीब घर के बाहर छोड़ दिया। घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने छावनी थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed