फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gagaha student who went to immerse idol drowns

Basti News: मूर्ति विसर्जन में गया गगहा का छात्र डूबा

Thu, 26 Oct 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gagaha student who went to immerse idol drowns
बड़हलगंज। मूर्ति विसर्जन में गया एक छात्र सरयू नदी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के चांवरिया खुर्द गांव निवासी अमन मौर्य (19) पुत्र रामानुज मौर्य पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी काॅलेज ऑफ लाॅ बड़हलगंज प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार को वह भैंसवली गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के साथ विसर्जन करने सायंकाल कोड़ारी गांव के समीप निर्माणाधीन फोरलेन पुल के पास गया था। जहां विसर्जन के समय वह नदी में डूब गया। नदी की धारा तेज होने से वह बह गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश करा रही है। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed