फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Furzy teacher Terminated

एसटीएफ की जांच में 12 साल तक नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षक बर्खास्त

Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Furzy teacher Terminated
12 साल से नौकरी करने वाला फर्जी शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय विद्यालय में दूसरे के प्रमाण पत्र के आधार पर फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक बनकर 12 साल तक नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षक को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी गौर को वेतन रिकवरी और मुकदमा दर्ज कराने के लिए आदेशित किया है।

बीएसए कार्यालय के अनुसार जिले के गौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत भानुप्रताप यादव का सहायक अध्यापक पद पर 2010 में चयन हुआ था। एसटीएफ से जांच कराने पर यह सामने आया कि भानुप्रताप ने किसी दूसरे के अभिलेखों का प्रयोग कर नौकरी हासिल किया है। इसी नाम के असली शिक्षक भानुप्रताप यादव महाजगंज जिले में परतावल ब्लॉक के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय पिपरा खादर पर कार्यरत हैं। उनके ही अभिलेखों का गलत तरीके से प्रयोग कर बस्ती में फर्जी अध्यापक ने नौकरी हासिल कर ली है। जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद बीएसए जगदीश शुक्ल ने गौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत भानुप्रताप यादव को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया था। अब उसे बर्खास्त कर दिया गया। अभिलेख में फर्जी शिक्षक ने अपना पता गोरखपुर जिले के भिटी शिवपुर दर्ज किया है। बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त करने के साथ ही वेतन रिकवरी व मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed