फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Furore over banks, blocking traffic performance

बैंकों पर हंगामा, जाम लगाकर प्रदर्शन

Tue, 22 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 22 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Furore over banks, blocking traffic performance
वाल्टरगंज बैंक मे कैश न होने पर लगा नोटिस ।
बैंक में रकम नहीं होने से खातधारक उग्र हो रहे हैं। बैंक परिसर में प्रदर्शन और हंगामा होने लगा है। मंगलवार को बभनान, गौर और भानपुर में खाताधारकों ने हंगामा किया। सुबह से ही लाइन में लगे लोगों का गुस्सा देखकर बैंक कर्मचारी खुद ताला बंद कर बैंक से निकलने में ही भलाई समझ रहे हैं। 
विज्ञापन


बैंक में पिछले  तीन दिनों से रकम न होने से खाता धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना  पड़ रहा है। मंगलवार को पूर्वांचल ग्रामीण बैंक गौर में सुबह से खाताधारकों की भारी भीड़ जुटने लगी। लेकिन खाता धारकों का गुस्सा उस समय फूट गया जब बैंक पर कैश नहीं होने का नोटिस और ताला बंद मिला। लोगों ने जमकर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन  किया। खाता धारक जैनम खातून, आसमा खातून, राम लगन, झिनका देवी, सुनील  जायसवाल, जीतेन्द्र, भागीरथी, शहनाज बानो, अबरूनिशा, सदानंद, केदारनाथ  दूबे, मोहम्मद अली, अनिल आदि ने बैंक कर्मचारियों एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। शीघ्र रुपये की मांग की।
विज्ञापन


उधर भानपुर तहसील क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक तुसायल व रामनगर की शाखा पर कैश नहीं होने की जानकारी पर सुबह आठ बजे से ही लाइन में लगे लोग उग्र हो गए। 11 बजे तक बैंक के सामने ही बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जाम लगा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाखा प्रबंधक गणेश चंद्र शुक्ला ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन भीड़ कुछ भी समझने को तैयार नहीं  थी। देखते ही देखते  वाहनों की भीड़ लग गई। बाद में पहुंचे चौकी इंचार्ज असनहरा मान सिंह ने काफी प्रयास के बाद भीड़ का हटाया और जाम खत्म हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीएनबी रामनगर में दोपहर दो बजे रुपये निकलने की आस में गेट के बाहर बैठे लोगों के सामने ही कुछ लोगों को गेट के अंदर जाने दिया गया। पीछे लाइन में लगे खाताधारकों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोक  दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने गेट पीटते हुए अदंर  घुसने का प्रयास किया। अनियंत्रित होती भीड़ की सूचना पुलिस ने थाने में दी। एसआई और सिपाहियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। शाखा प्रबन्धक ने बताया कि कैश न होने  से सिर्फ जमा कराने के लिए लाइन लगवाई गई थी। बैंक में कैश न होने की सूचना नोटिस के माध्यम से मौखिक  रूप से भी लोगों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed