फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fruit prices surge, oranges replace Malta

Basti News: फलोंं के कीमतों में उछाल, संतरा की जगह माल्टा छाया

Fri, 06 Feb 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices surge, oranges replace Malta
कटरा पानी टंकी के पास ठेले पर सजा माल्टा, केला फलसंवाद
बस्ती। ठंड के कारण मंद पड़ा फलों का कारोबार सहालग में करवट बदल गया है। बीते कुछ दिनों से ठंड और मांग में कमी के कारण ठंडे पड़े फल बाजार में रौनक है। धीरे-धीरे कारोबार में तेजी आ रही है।
विज्ञापन

फरवरी में शुरू हुए मांगलिक कार्यक्रमों के दौर से फलों की मांग में तेजी आई है। इसका असर उनकी कीमतों पर पड़ रहा है। फल मंडी से लेकर फुटकर दुकानों तक फलों के दाम में उछाल देखने को मिला है। बाजार में संतरा की जगह माल्टा छाया है।
विज्ञापन

बता दें कि बाजार में सबसे ज्यादा उछाल अच्छी गुणवत्ता वाले सेब में है, जो अब 220 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, अंगूर की आवक कम होने के कारण बाजारों में काला अंगूर 200 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। सहालग सीजन की शुरूआत से ही बाजार में रौनक लौटने लगी है। सहालग में फलों की टोकरी और सजावट के चलते कीमतों में ओर तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर बाजार के कारोबारी रवि ने कहा कि ठंड के कारण लोग ठंडी तासीर वाले फलों से दूरी बना रहे थे, जिससे बिक्री आधी हो गई थी। शादियों के लिए ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं, जिससे बाजार में जान आ गई है। मांगलिक कार्यक्रमों आयोजनों में फलों की खपत अधिक होती है, इसलिए आने वाले दिनों में मांग और बढ़ेगी। फौव्वारा तिराहा पर फल कारोबारी लालबाबू ने कहा कि बाहर से आने वाले फलों की आवक सामान्य है, लेकिन मांग बढ़ने से दामों में तेजी आई है। अच्छी गुणवत्ता वाला जो सेब 150-16 रुपये किलो के दामों में मिल रहा था, वह अब 220 रुपये किलो के दामों में बिक रहा है। कंपनीबाग चौराहा स्थित फल कारोबारी मंटू ने कहा कि सहालग सीजन में कारोबार बढ़ता है, लोग अभी से बुकिंग करवा रहे हैं। मांग बढ़ने से दाम भी बढ़े है। पहले केला 40 से 50 रुपये दर्जन में मिल रहा था वह अब 60 रुपये में मिल रहा है। संतरा नहीं है, मगर उसी टक्कर का माल्टा लोग पसंद कर रहे।
पहले यह 40 से 50 रुपये में था, अब 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। अनार के दर में भी वृद्धि है। 140 रुपये किलो से पहुंचकर 160 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed