फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fruad named of micro finens

माइक्रोफाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी,मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
fruad named of micro finens
माइक्रो फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- लालगंज थाने में देईसाड़ निवासी महिला ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। माइक्रो फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। जिसमें लालगंज पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आरोप है कि एक ही रसीद दिखाकर कई लोगों से समूह के नाम पर रुपये जमा कराया और रुपये लेकर चले गए। ग्राम देईसाड़ थाना लालगंज निवासी गुड्डी पत्नी हरिराम ने तहरीर देकर बताया कि राजीव, दीनानाथ व मुस्तकीम निवासी पता अज्ञात उसके घर आए। उन लोगों ने अपने को महिला समूह का अधिकारी बताकर ऋण व रोजगार दिलाने के नाम पर झांसे में ले लिया। इन लोगों ने बताया कि शिखर माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर कृष्णा भगौती में पूर्व प्रधान के घर में इनका कार्यालय है। वादी के अनुसार उससे क्रमश: 2838 रुपये व 3290 रुपये नकद जमा कराया और एक ही रसीद देकर तथा कई लोगों का मिलाकर ढाई लाख रुपये ठगी कर लिया। एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि राजीव, दीनानाथ व मो. मुस्तकीम उर्फ मो. इब्राहिम खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed