{"_id":"57ded1c44f1c1b1b0aa825bb","slug":"from-today-blow-plate-scaly-shove-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ‘थाली बजाओ, दरिद्र भगाओ’ आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ‘थाली बजाओ, दरिद्र भगाओ’ आंदोलन
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने किया प्रर्दशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के समय देश प्रदेश के वरिष्ठ नेता आधी दुनियां को अधिकार दिलाने की बात करते हैं लेकिन बस्ती समेत प्रदेश की लाखों महिला आंगनबाड़ी कर्मी अपने वाजिब हक को लेकर 15 दिनों से कार्य बहिष्कार कर आंदोलित है। उनकी मांगो पर सरकार और विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। यह कहना है महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव का। रविवार को जारी बयान में कहा कि सोमवार 19 सितंबर से जनपद के 15 परियोजना केन्द्रों पर ‘थाली बजाओ, दरिद्दर भगाओ’ आंदोलन शुरू किया जाएगा। रविवार को भी महिला आंगनबाड़ी कर्मियों परियोजना कार्यालयों पर आंदोलन जारी रहा।
रतनबाला श्रीवास्तव ने महिला आंगनबाड़ी कर्मियों का आह्वान किया कि वे अपने हक के लिये संघर्ष जारी रखे और किसी की धमकियों में न आएं। भीषण महंगाई के समय में तीन हजार और डेढ़ हजार रुपयों का अल्प मानदेय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यदि मांगे नहीं मानी गई तो 22 सितम्बर को शास्त्री चौराहे से विकास भवन कार्यालय तक पैदल मार्च कर रैली निकाली जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को 13 सूत्रीय मांगो से संबधित ज्ञापन भेजा जाएगा। स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रकरण को सीडीओ के समक्ष रखा जाएगा। बताया कि आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए संघ के पदाधिकारियों की रविवार को बैठक भी की गई।