फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Freezing drizzle rose

हल्की बूंदाबांदी से बढ़ गई ठंड

Sun, 08 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 08 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Freezing drizzle rose
रविवार को ठंड बढ़ने से अलाव का सहारा लेते लोग।
कड़ाके की ठंड के बीच गुनगुनी धूप अब तक भले ही गुदगुदाती रही हो लेकिन अब ठिठुरने के लिए तैयार हो जाइए। दक्षिणी पाकिस्तान से उठे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पारा न्यूनतम स्तर तक जाने का अनुमान मौसम विज्ञानियों ने लगाया है। आने वाले 72 घंटे में तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की आशंका जाहिर की जा रही है जो जनवरी के पहले पखवारे का रिकॉर्ड होगा। मौसम ने रविवार को हल्की बूंदाबांदी करके झलक दिखा भी दिया। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है।  इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और  अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8  डिग्री तक जा सकता है। पहली जनवरी को अचानक सर्दी के मौसम ने चादर तान दी। तब से मौसम के अजीबो-गरीब तेवर झेलने पड़े। मौसम विभाग से जुड़ी वेबसाइट और विशेषज्ञों का आंकलन बता रहा है कि इस सप्ताह तापमान में जबर्दस्त गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी डा. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार इसका कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू  होना है, जो उत्तर पूर्वी यूपी में ठंडक को बढ़ाएगा। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी उत्तर  प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। जिसके बाद घने कोहरेे के बीच तापमान गिरेगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed