{"_id":"67f42557563341440e07084d","slug":"free-hearse-service-started-in-nagar-panchayat-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134673-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर पंचायत में निशुल्क शव वाहन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर पंचायत में निशुल्क शव वाहन सेवा शुरू
Tue, 08 Apr 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। नगर पंचायत नगर में सोमवार को निशुल्क शव वाहन सेवा शुरू की गई। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने हरी झंडी दिखाकर सेवा का उद्घाटन किया। कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत किसी गरीब परिवार में दुख की ऐसी घड़ी में नगर पंचायत की ओर से यह निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए मात्र एक घंटे पूर्व कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9918256600 अथवा मेरे मोबाइल नंबर 9918276600 पर सूचना देनी होगी।
राना ने कहा कि हर गरीब के घर मृत्यु पर पहले से ही संस्कार सहभागिता योजना के तहत 25 किलो चीनी के सहयोग का प्रावधान किया गया है। साप्ताहिक जनता दर्शन, मासिक योग दिवस, हर माह वृद्ध जन सम्मान सहित दर्जनों योजनाएं संचालित करने वाला नगर देश की पहली नगर पंचायत है। उन्होंने नगर को मॉडल नगर पंचायत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर में सेवा और विकास का क्रम जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने पहल का स्वागत किया। अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह ने कहा कि नगर पंचायत नगर शासन की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर सभासद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।ब