{"_id":"66412d5e93aac3c01c07a97d","slug":"fraud-of-rs-209-lakh-in-the-name-of-job-in-singapore-basti-news-c-207-1-sgkp1002-116940-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 2.09 लाख रुपये ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 2.09 लाख रुपये ठगी
Mon, 13 May 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर नगर पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों पर सिंगापुर में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने व फर्जी वीजा देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
राम प्रसाद चौधरी निवासी रौता थाना लालगंज ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि सिंगापुर में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कृष्ण लाल यादव निवासी पोखरनी थाना नगर, गुड्डू चौधरी व आकाश निवासी गुलरिहा थाना कलवारी ने फोन-पे के माध्यम से दो लाख नौ हजार रुपये मंगवा लिए। इसके बाद इन लोगों ने कहा कि आपका मेडिकल करवाना है।
इसके लिए 60 हजार रुपये और ले लिए। कुछ दिन बाद लखनऊ भेजकर कहा कि कुछ दिन वहां रहना है। इसके एवज में 35 हजार रुपये और ऐंठ लिए और फर्जी वीजा थमा दिया। आरोप है कि रुपयेे मांगने पर मारपीट कर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनों लोगों पर फर्जी वीजा देने, धोखाधड़ी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।