{"_id":"6615914cf3365403210ffeb4","slug":"four-storey-clothing-store-gutted-due-to-fire-basti-news-c-207-1-sgkp1002-114633-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आग लगने से चार मंजिला कपड़े की दुकान जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आग लगने से चार मंजिला कपड़े की दुकान जली
Wed, 10 Apr 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
देईसाड कस्वे में जाम्भवी कम्पलैक्स में लगी आग।
साढ़े तीन करोड़ रुपये के कपड़े, डेढ़ लाख नकदी जली
लालगंज क्षेत्र के देईसांड़ बाजार में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज क्षेत्र के देईसांड़ में कपड़े की चार मंजिला दुकान में सोमवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंचे अग्निशमन विभाग की चार टीमों ने नगर पंचायत के पानी टैंकर आदि के सहयोग से छह घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने साढ़े तीन करोड़ के कपड़े और डेढ़ लाख रुपये नकदी जलने की बात बताई जा रही है। गनीमत रही कि उस समय हवा नहीं चल रही थी, वरना चौराहे की बाकी दुकानोंं के जद में आने में देर नहीं लगती।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:45 बजे देईसांड़ कस्बा स्थित शांभवी कांप्लेक्स व पवन वस्त्रालय के चार मंजिसा दुकान के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई। उस वक्त दुकान में रहने वाले पवन दुकान का गेट बंद कर चौराहे के किसी व्यवसायी के यहां भोजन करने गए थे। दूसरी मंजिल पर पत्नी और बच्चे थे। अचानक आग का धुआं देख वह बाहर की तरफ भागीं, मगर गेट बंद देख पति पवन को फोन कर बताया कि आग लग गई है। किसी तरह भाग कर पवन पहुंचे और पत्नी व बच्चे को गेट खोल कर बाहर निकाला।
तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मगर उसे मौके पर पहुंचने में डेढ़ घंटे लग गए। इस बीच दुकान व घर में रख सारा सामान जलकर राख हो गया। बिल्डिंग की छत, फर्श, दरवाजा जलकर बेकार हो गया। शीशे आदि चटक गए। छत का मलबा रह-रहकर अब भी गिर रहा है। नगर पंचायत के बाबू राम चौधरी, विरेंद्र गुप्ता, सत्य नारायण शुक्ला आदि ने बताया कि फायर ब्रिगेड यदि थाने व नगर पंचायत स्तर पर होता तो यह अनहोनी नहीं होती। जिले से आने में समय लगा, इसलिए जब तक पहुंचा काम तमाम हो गया। लेकिन संयोग अच्छा था कि हवा नहीं थी।
विज्ञापन
..
कोई दीपक तो कोई शाॅर्ट सर्किट बता रहा वजह
आग लगने का कारण दुकानदार व कस्बे के लोग बिजली का बार-बार आना-जाना बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग दीपक जलने के कारण आग भड़कने के बारे में बता रहे हैं। वहीं बिजली निगम के जेई नादिर ने बताया कि घर के अंदर आग लगने के बारे में परिवार के लोग ही बता सकते हैं। बाहर कोई शाॅर्ट सर्किट से अंदर आग नहीं लग सकती।
..
नहीं थी अग्निशमन की व्यवस्था
इतनी बड़ी दुकान में अग्निशमन की कोई व्यवस्था न होना हैरान करने वाला है। दुकानदार का दावा है कि साढ़े तीन करोड़ रुपये के कपड़े जल गए। सवाल उठ रहा है कि अगर दुकान में इतना ज्यादा माल था तो अग्निशमन की व्यवस्था होनी चाहिए थी। इस संबंध में पूछने पर दुकानदार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।