{"_id":"6ac15b55b8d84d70760e1435","slug":"four-special-trains-in-basti-were-delayed-for-hours-due-to-the-blockade-basti-news-c-207-1-bst1006-168449-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ब्लॉकिंग के चलते बस्ती में चार स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ब्लॉकिंग के चलते बस्ती में चार स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन बस्ती में ट्रेन के इंतजार में यात्री
पुरानी बस्ती। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर चल रहे ब्लॉकिंग कार्य के चलते शनिवार को बस्ती स्टेशन से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। चार प्रमुख ट्रेनों के विलंबित होने से दिल्ली समेत अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिहार से आनंद विहार जाने वाली 05579 आनंद विहार स्पेशल बस्ती स्टेशन पर करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। वहीं 05735 कामाख्या वीकली स्पेशल करीब साढ़े तीन घंटे विलंबित रही। इसके अलावा दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन ट्रेनें भी करीब तीन-तीन घंटे की देरी से चलीं।
यात्रियों के अनुसार पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से फिलहाल ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता की स्थिति कुछ बेहतर है। हालांकि, गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर ब्लॉकिंग के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि त्योहार के बाद दिल्ली जाने वाली कई नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता कम होने लगी है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी मुर्शिद शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। ट्रेन के घंटों विलंबित होने के कारण उन्हें बस्ती स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। इसी तरह बनकटी निवासी अमनजीत भी ट्रेन के देरी से आने से परेशान रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य सूचना अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ब्लॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके कारण ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।