{"_id":"67f6caa2d4dde28b3f05d8ec","slug":"four-people-including-husband-named-in-dowry-harassment-case-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134777-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार नामजद
Thu, 10 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। रुधौली में मायके में रह रही विवाहिता रीमा ने तहरीर में बताया है कि उनकी शादी दिलीप के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि ससुराली दहेज में बाइक के लिए उन्हें अपशब्द कहते हुए प्रताड़ित करते थे। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति दिलीप, ससुर लालजी, देवरानी कविता और सास सोनमती निवासी झुडिया थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट का केस दर्ज किया है। खौरहवा निवासी सोनू देवी पत्नी सीताराम ने तहरीर देकर बताया है कि पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने मारापीटा। जाते समय अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी झिनकान वर्मा, संतोष खटिक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
कचहरी से मुवक्किल की बाइक चोरी
बस्ती। शहर में कचहरी के पास से बाइक चोरी हो गई। रुधौली थानाक्षेत्र के नगहरा निवासी तेज बहादुर ने तहरीर देकर बताया है कि गत 19 मार्च को उन्होंने अपनी बाइक कचहरी मुख्तार खाना के पास खड़ी की थी। कोर्ट में मुकदमे की पैरवी कर लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज
बस्ती। मारपीट की घटना में मुंडेरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के गूदी निवासी रामबुझारत ने तहरीर दी है कि 23 जुलाई 2024 की शाम करीब साढ़े तीन बजे मुंडेरवा बाजार गए थे। त्रिमूर्ति तिराहे के पास भूमि विवाद में विपक्षी ने अपशब्द व जातिसूचक शब्द कहने लगा। मारपीट कर अपमानित किया। धमकी दी कि दोबारा बाजार में दिखे तो हाथ-पैर तोड़ देंगे। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुंडेरवा बाजार निवासी अजय अग्रहरि और अनंत अग्रहरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच सीओ रुधौली के स्तर से की जा रही है। संवाद
किशोरी भगा ले जाने का केस दर्ज
सोनहा। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि छह अप्रैल को दोपहर ढाई बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री को थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद्र राजभर ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी तौफीक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद