फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four new roads will be built at a cost of Rs 5 crore, approval received from the government

Basti News: 5 करोड़ की लागत से बनेगी चार नई सड़कें, शासन से मिली स्वीकृति

Wed, 28 Feb 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four new roads will be built at a cost of Rs 5 crore, approval received from the government
- नाबार्ड के तहत होगा 6 किमी सड़क का निर्माण
विज्ञापन

- पीडब्ल्यूडी का निर्माण खंड एक टेंडर की तैयारी कर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से पीडब्ल्यूडी जिले में एक बसावट यानी कि गांव से दूसरी बसावटों को जोड़ने के लिए चार सड़कों का निर्माण करवाने जा रहा है। इससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन सड़कों से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों के पांच हजार राहगीरों की राह आसान हो जाएगी। इसके लिए 5 करोड़ के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति दे दी है।
शीर्ष वित्तीय संस्थान नाबार्ड ने एक बसावट से दूसरे बसावटों तक जोड़ने के लिए जिले की चार सड़कों को चयनित कर नए सिरे से निर्माण करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंपी है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने सहायक अभियंता राजेश त्रिपाठी व ई. उमेश विश्वकर्मा की अगुवाई में अवर अभियंता श्रीपति समेत अन्य अभियंताओं की टीम से चारों सड़कों का इस्टीमेट तैयार करवाकर भेज दिया था। जिस पर शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और धन भी जल्द ही जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं खंड ने टेंडर आदि की प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है। इससे लंबे समय से दुश्वारी झेलने वाले इन मार्गों का कायाकल्प हो जाएगा और सड़कों से आवागमन करने वाले राहगीरों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच करोड़ से होगा इन छह किमी मार्गों का निर्माण



विभागीय टीम के मुताबिक महादेवा विधानसभा के बेलाड़ी से मरवटिया तक दो किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिस पर एक करोड़ 73 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं दूसरी सड़क सदर विधानसभा के हथिरजा बहलोलवा हरिजन बस्ती तक बनाई जाएगी। इस 1.200 किमी सड़क पर 80.04 लाख रुपए व्यय करने का अनुमान है। तीसरी सड़क इसी विधानसभा के बन्नी गांव से सिहारी तक बनाई जाएगी। इस 1.500 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 22 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं रुधौली विधानसभा के पांडेय बरगदवा से सुखदेइया तक सड़क बनाई जाएगी। 1.80 किलोमीटर लंबी सड़क पर कुल 1 करोड़ 67 लाख रुपए व्यय होने का अनुमान लगाया गया है।




जल्द शुरू होगी टेंडर की प्रक्रिया



नाबार्ड की ओर से जिले की वित्त पोषित चार सड़कों का टेंडर प्रत्याशा में जारी किया जाएगा और धन आवंटित होते ही कार्य चालू करवा दिया जाएगा। इससे संबद्ध गांवों को बेहतर सड़क की सुविधा मिल जाएगी।



- अवधेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक, बस्ती

27जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म करने का आरोपी। स्त्रोत पुलिस

27जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म करने का आरोपी। स्त्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed