फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fourlane not safe for bike drivers accidents happening every day

Basti News: बाइक चालकों के लिए सेफ नहीं फोरलेन, आए दिन हो रहे हादसे

Sat, 12 Nov 2022 03:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Fourlane not safe for bike drivers accidents happening every day
हाईवे पर ट्रक के आगे चल रहे बाइक चालक। - फोटो : BASTI

फोरलेन पर बाइक लेकर सफर करना अब खतरे से खाली नहीं है। बाइक वालों के लिए कोई लेन नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर होने वाले हादसों के आंकड़े इसके गवाह हैं। सिर्फ बस्ती जिले की सीमा में सात दिन के भीतर बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के अनुसार 2022 में जनवरी से लेकर अब तक बाइक वालों के साथ 105 हादसे हुए हैं। इसमें 79 लोगों की जान जा चुकी है। अर्थात हर तीसरे दिन बाइक वाले किसी न किसी वाहन की चपेट में आ रहे हैं। हादसों में मृत्यु का औसत ज्यादा डरावना है। एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा का कहना है कि बड़े वाहनों के बीच से छोटे वाहनों को बचकर निकलने में ही समझदारी है। इसके लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन


केस एक
तीन नवंबर को हर्रैया थाने के बिजरा गांव के पास बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया था। इसमें कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के रहने वाले अंकित मिश्रा, पड़ोसी दीपक गौड़ और बगल गांव के रहने वाले रंजीत कुमार की मौत हो गई थी। तीनों एक ही बाइक से अयोध्या पंच कोसी परिक्रमा करने जा रहे थे। पीछे से पहुंचे तेज रफ्तार ट्रेलर ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केेस दो
नौ नवंबर की रात लखनऊ से स्कूटी से गोरखपुर के मोहद्दीपुर की रहने वाली ललिता निषाद (30) अपने चचेरे भाई आकाश निषाद (21) के साथ गोरखपुर जा रही थीं। रात करीब डेढ़ बजे हर्रैया फ्लाई ओवर पर पीछे से किसी तेज रप्तार वाहन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। घटना में ललिता का सिर उस वाहन के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एक ओर खड़े वाहन, दूसरी ओर रफ्तार की होड़
फोरलेन पर एक तरफ से जाने के लिए दो लेन बनी है। एक लेन में ट्रैक्टर-ट्रॉली, आटो जैसे वाहन चलते हैं। उसी लेन में जगह-जगह बस-ट्रक जैसे बड़े वाहन खड़े रहते हैं। ओवरलोड ट्रक भी उसी लेन में चलते हैं। जबकि दूसरी लेन में ओवरस्पीड कारों, बसों का काफिला चलता है। उनके बीच मानो रफ्तार की होड़ लगी हो। उनके बीच से बाइक लेकर गुजरना खतरे से खाली नहीं है।


सर्विस लेन भी चलने लायक नहीं
फोरलेन के सर्विस लेन की दशा सबसे दयनीय है। उन पर या तो अतिक्रमण कर लिया गया है या कोई न कोई वाहन खड़ा रहता है। कई जगह झाड़ियों ने सर्विस लेन को ढक लिया है। इसके अलावा मिट्टी, रोड़े और गंदगी की वजह से भी बाइक लेकर सर्विस लेन में चलने की गुंजाइश बेहद कम है।

ये सावधानियां बरतें

  • कार, बसों वाली दाहिनी लेन में कभी न चलें।
  • बाइक में दोनों साइड मिरर जरूर लगाएं।
  • आगे के साथ ही पीछे से आने वाले वाहन को लेकर चौकन्ना रहें।
  • ईयर फोन लगाकर कभी भी वाहन न चलाएं।
  • पीछे से हार्न सुनते ही सड़क के किनारे चले जाएं।
  • बिना हेलमेट लगाए फोरलेन पर बाइक लेकर न चलें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed