फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four lane broke as soon as it rained, fear of accident

Basti News: बारिश होते ही टूट गई फोरलेन, हादसे की आशंका

Sun, 29 Sep 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Sep 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four lane broke as soon as it rained, fear of accident
गड्ढों से बचने के लिए चार पहिया वाहन रेंगते हुए चल रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कप्तानगंज (बस्ती)। बारिश होते ही फोरलेन गड्ढों में तब्दील हो गई। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग 70 किमी तक जर्जर हो चुका है। धंसी हुई सड़क और गिट्टियां राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई हैं।
फुटहिया, रिठिया, कट्या, तिलकपुर, खजुहा, गढ़हा गौतम, कप्तानगंज मेन चौराहा, महराजगंज, फ्लाईओवर, झलियहवा, सन्सारीपुर, खैरी, भदावल, हर्रैया तहसील के सामने, मनोरमा नदी के पुल, बड़हर कला, बबुरहवा, छावनी, पचवस, विक्रमजोत, पठखापुर ,केशवपुर सहित कई जगहों पर बीच सड़क पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों से बचने के लिए चार पहिया वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकतर पेट्रोल पंप और ढाबों के सामने डिवाइडर काट दिए गए हैं। क्षेत्र के संतोष सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महेश कुमार ने बताया कि हाईवे की खराब सड़कों को ठीक कराने के लिए कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से कहा गया। मगर, पैचिंग कराके मरम्मत का कोरम पूरा कके छोड़ दिया गया। लोगों की मांग है कि सड़क जल्द दुरुस्त कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

सर्विस रोड भी है खराब
फोरलेन के सर्विस रोड की भी हालत काफी खराब है। हड़िया, फुटहिया, कप्तानगंज, महराजगंज तेनुआ, हर्रैया, छावनी, विक्रमजोत सहित प्रमुख जगहों पर सर्विस रोड जर्जर हो गई है।इससे हादसा होता है। तेनुआ फलाईओवर की सर्विस रोड पर हमेशा पानी भरा रहता है।
...
कोट
बारिश बंद होते ही फोरलेन की खराब सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।



संतोष जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed