फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four lakh on death due to flood, government will give up to 2.5 lakh on fracture

बाढ़ से मृत्यु पर चार लाख, अंग भंग होने पर ढाई लाख तक देगी सरकार : सीएम

Thu, 13 Oct 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four lakh on death due to flood, government will give up to 2.5 lakh on fracture
बस्ती में बाढ़ पीड़ितों का हालचाल पूछते सीएम योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : BASTI
बाढ़ से मृत्यु पर चार लाख, अंग भंग होने पर ढाई लाख तक देगी सरकार : सीएम
विज्ञापन

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अप्रत्याशित बाढ़ के संकट में केंद्र व प्रदेश सरकार तथा प्रशासन, पीड़ितों के साथ है। बाढ़ से किसी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को चार लाख की अहेतुक सहायता दी जाएगी। बाढ़ से अंग भंग हुए व्यक्ति को 75 हजार से लेकर ढाई लाख तक सहायता दी जाएगी। पशु हानि होने पर भी सहायता दी जाएगी। प्रभावित परिवार को किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरान और पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने तीन दिन के भीतर सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कराने, नाव एवं मोटरबोट उपलब्ध कराने के अलावा बाढ़ प्रभावित परिवारों के जानवरों के लिए भूसा-चारा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को दुबौलिया ब्लॉक के हेेगापुर सर्वोदय विद्यालय में बाढ़ राहत वितरण शिविर में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि लोगों के स्वास्थ्य एवं जानवरों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जनपद के 70 गांवों की लगभग एक लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। यह अप्रत्याशित है। पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी आ जाने से यह विषम स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके पूर्व, अक्तूबर में इस तरह की बाढ़ न कभी देखी गई और न सुनी गई। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सभी जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन रात-दिन एक करके सभी संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे। सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि तत्काल फसल हानि तथा प्रभावित घरों का सर्वे करा लें और अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराएं। प्रभावित घरों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। राहत सामग्री वितरण के बाद मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों का हालचाल पूछा। पीड़ितों से कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन को अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, एमएलए अजय सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश ने भी विचार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने बाढ़ राहत के लिए 51 हजार रुपये की सहायता जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की घोषणा की। इससे पहले डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सीआरओ नीता यादव, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, एडीएम कमलेश चंद्र, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed