फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four inspectors and 15 sub-inspectors from here to there

चार निरीक्षक व 15 उपनिरीक्षक इधर से उधर

Fri, 20 Aug 2021 06:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Four inspectors and 15 sub-inspectors from here to there
चार निरीक्षक व 15 उपनिरीक्षक इधर से उधर
विज्ञापन

बस्ती। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के माध्यम से एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को चार निरीक्षक व 15 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इनमें कोतवाली, दुबौलिया, सोनहा व लालगंज थाने की छह चौकी के प्रभारी बदले गए हैं।
पुलिस कार्यालय के अनुसार अपराध शाखा से निरीक्षक बाबूलाल प्रसाद को प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है। पुलिस लाइंस से निरीक्षक पवन कुमार सिंह को प्रभारी निगरानी सेल, निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ और निरीक्षक तहसीलदार वर्मा को सोशल मीडिया सेल में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रभारी चौकी असनहरा थाना सोनहा रहे जय प्रकाश चौबे को एसएसआई पुरानी बस्ती बनाया गया है। प्रभारी रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी हर्रैया किरन भाष्कर को चौकी प्रभारी रोडवेज बनाया गया है। पुलिस लाइंस से एसआई रिजवान को प्रभारी चौकी जिला अस्पताल, एसआई अजय कुमार सिंह को प्रभारी चौकी रौता चौराहा, एसएसआई पुरानी बस्ती शशिभूषण पांडेय को प्रभारी चौकी असनहरा बनाया है। रोडवेज चौकी प्रभारी रहे राजेश गुप्ता को प्रभारी चौकी उमरिया थाना दुबौलिया, लालगंज थाने के एसआई विनय प्रताप सिंह का पूर्व में यातायात एसआई तृतीय के लिए किए गए स्थानांतरण को निरस्त करते हुए प्रभारी चौकी लालगंज बनाया गया है। यहां चौकी प्रभारी रहे एसआई सचिंद्र को यातायात एसआई तृतीय बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरिया चौकी प्रभारी रहे संदीप यादव को थाना पैकोलिया, कलवारी के एसआई संतोष कुमार श्रीवास्तव को थाना सोनहा, पुलिस लाइंस से अरविंद कुमार मौर्य को चौकी प्रभारी सिविल लाइंस, एसआई राघवेंद्र प्रताप सिंह, जय किशन को थाना दुबौलिया, चौकी प्रभारी जिला अस्पताल जयशंकर पांडेय को लाइन भेजने के साथ ही सिविल लाइंस चौकी प्रभारी इंद्रभूषण सिंह को पैकोलिया थाने पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed