{"_id":"618026f1131710529e075f91","slug":"four-injured-in-contract-bus-and-bike-collision-basti-news-gkp415072191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित बस व बाइक की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंधित बस व बाइक की टक्कर में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंधित बस व बाइक की टक्कर में चार घायल
वाल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के पड़िया चौराहे पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम धर्म सिंहवा बाया राजेडीहा की अनुबंधित बस व बाइक की चक्कर में चार घायल हो गये। जिसमें पान की टंकी चाय की दुकान छतिग्रस्त हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्विजय मय फोर्स बचाव कार्य में जुट गये।
राज्य सड़क परिहन निगम की अनुबंधित बस बांसी से सवारी लेकर बस्ती के लिए निकली। पड़िया चौराहे पर बस्ती से मजदूरी करके एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भतरिन्हवा गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र बंशराज व यहीं के 28 वर्षीय शिवचरन पुत्र श्रीरामचन्दर को चपेट में ले लिया। जिसके साथ ही बस चालक अनियंत्रित होकर सड़क के दाई पटरी पर पहुंच गई। जिसकी चपेट में दोनों बाइक सवार मजदूर के अलावा अंण्डे की दुकान पर खड़े शाहपुर निवासी 30 वर्षीय बब्लू पुत्र रिक्खी, थाना क्षेत्र के भादी खुर्द निवासी 35 वर्षीय पान दुकानदार रामरूप चौरसिया पुत्र रामबरन व इसकी पान की टंकी, साइकिल तथा को रौंदते तोड़ते हुए पड़िया के प्रमोद गुप्ता के चाय की दुकान में बस जाकर रूकी। बस में सवार लगभग 30-32 उतर कर आटो से बस्ती चले गये। गनीमत रहा कि सभी को हल्की चोटें लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। चार लोगों को हल्की चोटें लगी थी। जो अपने घर चले गये।