फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   foundation brick kept of hospital

सौ बेड के अस्पताल की नींव रखी 

Mon, 02 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
foundation brick kept of hospital
महिला अस्पताल का शिलान्यास करते मंत्री राजकिशोर सिंह। - फोटो : राजेश
हर्रैया। प्रदेश के पंचायती राज पशुधन विकास लघु सिंचाई व भूगर्भ जल मंत्री राज किशोर सिंह ने रविवार को सौ बेड वाले महिला अस्पतालका शिलान्यास किया। कस्बे के पुराने अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा प्रस्तावित महिला अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस होगा।इसके बनने के बाद क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह अस्पताल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से  क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है।
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र के एक मंत्री ने मखौड़ा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की मगर आज तक कुछ नहींे किया। कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने 2017 विधान सभा चुनावों में अखिलेश यादव को पुन: सीएम बनाने के लिए जिले में घोषित सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने कहा मल्टी स्टोरी इस अस्पताल के बनने से क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सेवा प्रदान होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है और विभिन्न योजनाए संचालित है। सीएमओ जेपी सिंह ने तीस करोड़ की लागत से बनने वाले महिला अस्पताल के स्वीकृति में मंत्री राज किशोर सिंह के प्रयास की सराहना की। संचालन मंत्री प्रतिनिधि खादिम हुसैन ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इस मौके पर सीडीओ सोबरन सिंह, आरपी गुप्ता, विनोद मिश्रा, एसडीएम आरबी सिंह, तहसीलदार राजेश वर्मा, प्रमुख मदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य यज्ञेश पांडेय, शैलेश पांडेय, सभासद फैयाज अहमद, विनय सिंह, राजेश प्रकाश श्रीवास्तव, महेद्र सिंह, पप्पू सिंह, परम हंस चौधरी, धर्मपाल सिंह, सूर्यमणि यादव, हनुमान सिंह, कैलाश यादव, गोपाल यादव, अनिल वर्मा राम सुरेश वर्मा मुहम्मद, यूनुस गुलाम गौस, पवन सिंह राजेश पांडेय, राणा सिंह, मुकेश शर्मा, अरविंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed